Featureराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा: सीएम शुभेंदु ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, स्वप्न दास गुप्ता बने वित्त मंत्री

बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने मंत्रियों के विभाग आवंटन का गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया. पश्चिम बंगाल सरकार ने मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने पास गृह और पहाड़ी क्षेत्र विभाग, भूमि और भूमि सुधार विभाग, तथा शरणार्थी राहत और पुनर्वास विभाग समेत कई अन्य विभागों की जिम्मेदारी अपने पास रखी है.

अर्जुन सिंह को श्रम एवं परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंद्रनील खान को खेल और उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार दिया गया है.

कोलकाता के राशबेहारी से जीते स्वप्न दास गुप्ता बंगाल के वित्त मंत्री बनाए गए हैं. एक जून को हुए पहले कैबिनेट विस्तार के 10 दिन बाद राज्य सरकार ने 35 नए मंत्रियों को उनके विभाग सौंपने की आधिकारिक घोषणा कर दी. बीजेपी सरकार ने पहली बार उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय बनाया है और इसकी जिम्मेदारी निशिथ प्रमाणिक को दी गई है.

अग्निमित्रा पॉल भी नगर निगम और शहरी विकास मंत्रालय संभाल चुकी हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अपने पास गृह, बिजली, पहाड़ी इलाके और रिफ्यूजी रिलीफ जैसे महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं.

वरिष्ठ चिकित्सक और विधाननगर से पहली बार विधायक बने डॉ. शारद्वत मुखर्जी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं नोआपाड़ा के विधायक अर्जुन सिंह को परिवहन और श्रम विभाग सौंपा गया है.

कृषि, पर्यटन और वन विभाग में भी नई जिम्मेदारियां दी गयी है. दूध कुमार मंडल को कृषि विभाग दिया गया है. शंकर घोष को संसदीय कार्य और पर्यटन विभाग का जिम्मा मिला है, जबकि मनोज उरांव को वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button