Featureछत्तीसगढ़

सीएम साय की बड़ी पहल: बुनकर परिवारों के होनहारों को मिली प्रोत्साहन राशि, हौसलों को मिली उड़ान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप गजेन्द्र यादव ग्रामोद्योग मंत्री के मार्गदर्शन पर ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा (IAS) के द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश के बुनकरों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु प्रोत्साहन पुरस्कार राशि रू. 69.39 लाख की राशि वितरित किया गया है, जिसमें कक्षा 10वीं के 430 विद्या र्थियों को राशि रू. 35.27 लाख, कक्षा 12वीं के 359 विद्यार्थियों को राशि रू. 32.40 लाख एवं उच्च शिक्षा हेतु 2 विद्यार्थियों को राशि रू. 40,000 प्रोत्साहन राशि विद्यार्थियों के खाते में सीधे RTGS के माध्यम से हस्तान्तरित किया गया है।इसके साथ ही 12 जिलों के चयनित दलित बुनकरों को प्रति बुनकर राशि रू. 11,000 के मान से राशि रू. 1.32 लाख रूपये का वरिष्ठ बुनकर प्रोत्साहन पुरस्कार राशि जारी किया गया है।

यहाँ उल्लेखनीय है कि राज्य हाथकरघा संघ के द्वारा स्वयं के स्त्रोत से अर्जित लाभ से प्रदेश के बुनकरों के विकास हेतु कल्याणकारी योजनाएं जैसे – बुनकरों के प्रतिभावान कक्षा 10वीं एवं 12वीं एवं उच्च शिक्षा मेडिकल, इंजीनियरिंग, एम.बी.ए के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु प्रोत्साहन पुरस्कार राशि दिया जाता है। इसके साथ ही बुनकरों के आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके आश्रित परिवार को राशि रू. 20000/- के सहायता अनुदान दिया जाता है। संघ के प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा के द्वारा प्रदेश के बुनकरों को बुनाई पारिश्रमिक भुगतान मई में राशि रू. 7.55 करोड़ तथा जून 2026 (19 जून) में राशि रू. 6.15 करोड़ रूपये सीधे बुनकर समितियों के खाते में RTGS के माध्यम से हस्तांतरित किया गया है। साथ ही गणवेश सिलाई करने वाले प्रदेश के 1973 महिला स्व सहायता समूहों को मई 2026 में राशि रू. 6.50 करोड़ उनके खाते में हस्तांतरित किया गया है। 6 बुनकर परिवार को पारिवारिक आर्थिक सहायता योजनांतर्गत राशि रू. 1.20 लाख अनुदान राशि दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप गजेन्द्र यादव, ग्रामोद्योग मंत्री के निर्देश पर राज्य हाथकरघा संघ के प्रबंध संचालक द्वारा कोसा एवं कॉटन वस्त्रों में नवीन डिज़ाइन विकास करने, मूल्य संवर्धन तथा विपणन व्यवस्था को ऑनलाईन मार्केटिंग के लिए 02 डिजाईनर एवं 01 मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की नियुक्ति किया गया है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के बुनकरों को प्रा प्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button