Featureछत्तीसगढ़

नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 2021 पर की सख्ती, 1000 से अधिक का लाइसेंस निलंबन

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे व राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओ में प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु यातायात बिलासपुर पुलिस के द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब सेवन कर वाहन चालन, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालन, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, ट्रिपल सवारी, गलत नंबर प्लेट लगा कर वाहन चालन, गलत दिशा में वाहन चालन, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चालन एवं खतरनाक तरीके से वाहन चालन आदि के सुसंगत धाराओं के तहत लापरवाह वाहन चालकों पर यातयात नियमों के प्रति सम्वेदनशील बनाने सतत कार्यवाही की जा रही है।
यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा उक्त कार्यवाही में माह जनवरी से अब तक शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 2021 आरोपी वाहन चालकों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिसमें सभी प्रकरण माननीय न्यायालय भेजी गई है जहां उन पर अधिक राशि से अर्थ दंड से दंडित की गई है वही बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है और प्रशमन की कार्यवाही कर सभी प्रकरण में समन शुल्क वसूल की जा रही है। वही ITMS के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई करते हुए सभी में समन शुल्क अधिरोपित की गई है।
समस्त नागरिकों को विदित हो कि सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा भी यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा नियमित रूप से की जा रही है जिसके तहत सर्वाधिक सड़क दुर्घटना का समय 6:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे के मध्य परिलक्षित हुई है इन समीक्षा आंकड़ो को ध्यान में रखते हुए इस दौरान विशेष रूप से प्रत्येक दिन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा प्रभावी एवं संघन कार्यवाही की जा रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाई जा सके।
नियमित रूप से सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आम नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से जागरुक किए जाने के बावजूद भी कुछ वाहन चालकों के द्वारा यातायात नियमों के प्रति अनुशासनहीनता, असंवेदनशील एवं सुरक्षा मानदंडों के प्रति उपेक्षा से सड़क दुर्घटनाओ की संभावना बनी रहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहन चालकों के असुरक्षित वाहन चालन पर नियंत्रण हेतु अभियान चलाकर सतत चेकिंग की जा रही है।
तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, रस ड्राइविंग, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियंत्रण हेतु शहर में आधिकारिक जगह पर स्टॉपर एवं चेकिंग पॉइंट लगाकर मुस्तैदी के साथ शहर में नियमित रूप से यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी जगह पर ऐसे वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा रही है एवं शराब व नशे के हालात में वाहन चलाना, स्टंटिंग करना, वाहन पर हुल्लड़बाड़ी, ट्रिपल सवारी करते हुए वाहन चालन, खतरनाक व लहराकर गाड़ी चलाना, हूटर, प्रेसर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर वाहन चलाना आदि पर प्रभावी व सख्त कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस मुख्यालय के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के कुछ विशेष धाराओ जिसमे शराब सेवन कर वाहन चालन, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन,, रांग साइड व गलत लेन में वाहन चालन, मोबाइल का उपयोग कर वाहन चालन, माल वाहक यान में यात्री सवारी आदि पर लाइसेंस निलंबन एवं निरस्तीकरण का भी प्रावधान सुनिश्चित की गई है अतः यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा नियमित रूप से आदतन यातायात नियमों के उल्लंघन कर सड़क पर वाहन चालन के दौरान सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों का अवहेलना करने वाले वाहन चालकों की लाइसेंस निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है इसके तहत महज 5 महीने में ही 1000 से अधिक वाहन चालकों की लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button