Featureखेलछत्तीसगढ़

भारतीय स्क्वैश का स्वर्णिम अध्याय, अनाहत सिंह ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास’

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की महिला एकल स्क्वैश स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर युवा भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि अनाहत सिंह की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय स्क्वैश और पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार खेल से एशियन गेम्स के प्रतिष्ठित मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस स्तर की उपलब्धि हासिल करना अनाहत की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनकी सफलता देश की युवा खेल प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अनाहत सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button