Featureछत्तीसगढ़

गणेश झांकी के दौरान भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के रात्रिकालीन प्रवेश पर प्रतिबंध

रायपुर। आज रात्रि को रायपुर शहर में गणेश झांकी चल समारोह प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी मालवाहक एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश हेतु रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा!

उक्त अवधि में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों का रायपुर शहर के भीतर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा झांकी चल समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक डायवर्सन एवं वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था की जाएगी।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रतिबंध का पालन करें एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button