Featureछत्तीसगढ़

एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने पर आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, ओवररेट मामले में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को शो-काज नोटिस जारी

राज्य के आबकारी आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिले के आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग के विरूद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।
एक अन्य मामले में आशाराम शाक्य आबकारी उपनिरीक्षक (निलंबित) तत्कालिन डीईओ कार्यालय बालोद को ग्राम अरकार जिला बालोद में शराब जब्त किए जाने जब्तशुदा पेटियों से प्राप्त शिशियों में लगे होलोग्राम की संख्या जांच करने पर मदिरा का विक्रय निर्धारित विक्रय सीमा से अधिक मात्रा में थोक में विक्रय किया जाना पाया गया। इस कारण उन्हें शो-काज नोटिस जारी कर 07 दिवस के भीतर जवाब-दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।
पी. माधव राव आबकारी उपनिरीक्षक तत्कालिन कार्यालय जिला बलौदाबाजार के विरूद्ध देशी कम्पोजिट रोहासी के विदेशी मदिरा दुकान के काउंटर पर अधिक दर पर मदिरा विक्रय की शिकायत प्राप्त हुई इस कारण उन्हें शो-काज नोटिस जारी कर 07 दिवस के भीतर जवाब-दावा प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button