
दिल्ली। देश की सबसे बड़ी चिकित्सा प्रवेश परीक्षा ‘नीट (यूजी) 2026’ की आगामी पुनर्परीक्षा (Re-Exam) को लेकर केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस बार कोई जोखिम उठाने के मूड में नहीं हैं। परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार ने एक अभूतपूर्व और कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे भारत में लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ‘टेलीग्राम’ पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।
इस प्रतिबंध का असर इतना त्वरित रहा कि गूगल ने अपने एंड्रॉयड प्ले स्टोर से टेलीग्राम ऐप को हटा दिया है, जिससे अब नए उपयोगकर्ता इसे डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, तकनीकी रूप से यह ऐप फिलहाल एप्पल के ऐप स्टोर पर दिखाई दे रहा है।





