Featureराष्ट्रीय

PM ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेताओं का किया स्वागत

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के पदक विजेताओं की मेज़बानी की। मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत की और उनके खेल से जुड़े अनुभवों को सुना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं और ये कई युवाओं को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

मोदी ने एक्स पर लिखा:
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के पदक विजेताओं की मेज़बानी करके खुशी हुई। खेलों से जुड़े उनके अनुभवों को सुना।

इनमें से हर एक ने अपने असाधारण प्रदर्शन से हमारे देश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button