Featureछत्तीसगढ़

राजधानी में करों की अदायगी नहीं करने वालों पर सीलबंदी की कार्रवाई

रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार एवं उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 राजस्व टीम द्वारा जोन सहायक राजस्व अधिकारी नरेन्द्र कुमार नायक एवं अन्य सम्बंधित राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया. नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग की टीम द्वारा मेग्नेटो माल, मोती महल , विजय नगर चौक क्षेत्र में सम्पतिकर वसूली हेतु अभियान चलाकर सीलिंग की कार्रवाई करों की अदायगी नहीं करने वालों के विरुद्ध की गयी. व्हीआईपी चौक स्थित मोती महल में निकिता जाजोदिया एवं कविता स्वर्णकार की प्रॉपर्टी को करों की अदायगी नहीं किये जाने पर सील कर दिया गया तथा मेग्नेटो मल स्थित प्रॉपर्टी से सीलिंग के दौरान 52091 रुपये का बकाया भुगतान प्राप्त किया गया. रायपुर नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा बकायेदारों को नोटिस जारी कर सीलिंग, नल विच्छेदन की कार्रवाई करों की अदायगी नगर निगम रायपुर को नहीं किये जाने पर सम्बंधितों पर लगातार अभियानपूर्वक की जा रही है .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button