Featureछत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय एवं अल्ट्राटेक सीमेंट के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के 8वें केंद्र का होगा शुभारंभ

रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट के सहयोग से स्थापित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के 8वें केंद्र का भव्य शुभारंभ 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यशवंत कुमार, आईए एंड एएस, प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (A&E) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शीतांशु शेखर, महाप्रबंधक (जीएम), नाबार्ड, छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय उपस्थित रहेंगे।

इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकी ज्ञान एवं रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना है, जिससे शिक्षा एवं उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button