Featureछत्तीसगढ़

पूजा स्पेशल ट्रेन बरौनी स्टेशन के स्थान पर दरभंगा स्टेशन से चलेगी

रायपुर। दक्षिण मध्य रेल प्रशासन द्वारा 22 नवम्बर 2026 को बरौनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 07562 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन को परिचालनिक कारणों से बरौनी स्टेशन के स्थान पर दरभंगा स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया गया है।  इस परिवर्तन के बाद इस ट्रेन की नई संशोधित समय-सारणी व ठहराव निम्नानुसार रहेगी –

गाड़ी संख्या 07562 *दरभंगा-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल* ट्रेन दरभंगा से रविवार दिनाँक 22 नवम्बर 2026 को 07.30 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन सोमवार को रायगढ़ आगमन 03.55 बजे, प्रस्थान 03.57 बजे, बिलासपुर 06.00 बजे आगमन, प्रस्थान 06.10 बजे, रायपुर आगमन 07.45 बजे, प्रस्थान प्रस्थान 07.50 बजे, दुर्ग आगमन 08.50 बजे, प्रस्थान 08.55 बजे, गोंदिया आगमन 11.00 बजे, प्रस्थान 11.10 तथा 23.55 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी |

 गाड़ी का ठहराव

    रास्ते में ये गाड़ी  में समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, चंद्रपुरा, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, *रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया,* वडसा, बल्लारशाह, रामागुंडम एवं काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी |

        यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस, समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस/रेलवन ऐप से प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button