Featureछत्तीसगढ़

बदला मौसम: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे शहरवासियों को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से बड़ी राहत मिली है। गरज-चमक और तेज आंधी के साथ हुई इस बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे पूरा शहर खुशनुमा हो गया है।

उमस और धूप से मिली छुट्टी
पिछले कई दिनों से बिलासपुर में पारा लगातार चढ़ रहा था। लोग तेज धूप और चिपचिपी गर्मी से बेहाल थे। शनिवार सुबह भी स्थिति वैसी ही थी, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। लगभग पूरे शहर में एक साथ हुई इस बारिश ने उमस को खत्म कर दिया।

आंधी से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में बिजली गुल
जहां एक तरफ बारिश ने ठंडक घोली, वहीं आंधी-तूफान के कारण शहर के कई हिस्सों में जनजीवन पर असर भी पड़ा। तेज हवाओं की वजह से कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर और तकनीकी खराबी के कारण घंटों बिजली गुल रही, जिससे लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button