Featureछत्तीसगढ़

तिरुपति-रक्सौल के मध्य सात फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

रायपुर। आगामी समर मौसम के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा अनेक समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है, जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा ।

इसी कड़ी में रेलवे द्वारा समर के अवसर पर तिरुपति-रक्सौल मार्ग की गाड़ियों में समर मौसम होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए तिरुपति एवं रक्सौल के मध्य सात फेरे के लिये समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है । यह स्पेशल गाड़ी तिरुपति से गाड़ी संख्या 07051 नंम्बर के साथ प्रत्येक सोमवार को दिनांक 13, 20 और 27 अप्रैल, 04, 11, 18 और 25 मई, 2026 को रक्सौल के लिए रवाना होगी तथा रक्सौल से गाड़ी संख्या 07052 नम्बर के साथ प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 16, 23 और 30 अप्रैल, 07, 14, 21 और 28 मई, 2026 को तिरुपति के लिए रवाना होगी । इस समर स्पेशल ट्रेन में 03 एसी टू , 05 एसी थ्री, 10 स्लीपर, 06 सामान्य कुल 24 कोच रहेगी ।

इस गाड़ी का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ठहराव की समय सारणी इस प्रकार है :- गाड़ी संख्या 07051 नंम्बर तिरुपति से 08.15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन गोंदिया 09.10/09.25 बजे, दुर्ग 11.50/11.55 बजे, रायपुर 12.30/12.35 बजे, बिलासपुर 14.25/14.40 बजे, झारसुगुड़ा 18.05/18.07 बजे, तीसरे दिन रक्सौल 17.00 बजे पहुचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गाड़ी संख्या 07052 नम्बर रक्सौल से 03.15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन झारसुगुड़ा 01.53/01.55 बजे, बिलासपुर 04.40/04.50 बजे, रायपुर 06.20/06.25 बजे, दुर्ग 07.15/07.20 बजे, गोंदिया 09.20/09.30 बजे, तीसरे दिन तिरुपति 09.30 बजे पहुचेगी ।
इस गाड़ी की विस्तृत समय सारणी इस प्रकार है:-

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button