Featureछत्तीसगढ़

IITF 2026 में छत्तीसगढ़ के स्वदेशी हस्तशिल्प, ‘शिल्प कुंज’ और आधुनिक हैंडलूम परिधानों को मिली राष्ट्रीय सराहना


मुख्यमंत्री साय ने ‘कोशल फैब’ (Koshal Fab) कैटलॉग का किया विमोचन

नई दिल्ली/ रायपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2026) के छत्तीसगढ़ मंडप में आज एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित के प्रीमियम लाइफस्टाइल एवं संस्थागत हैंडलूम ब्रांड ’कोशल फैब’ (Koshal Fab Heritage Reimagined)* के आधिकारिक कैटलॉग का विमोचन किया। इस अवसर पर माननीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारिगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।


’फार्म-टू-लूम’ और ’लूम-टू-मार्केट’ की संकल्पना से बुनकरों को वैश्विक बाज़ार
कैटलॉग विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के पारंपरिक बुनकरों और शिल्पकारों की कला को आधुनिक स्वरूप देने के इस नवाचार की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि ’कोशल फैब’ का यह कैटलॉग छत्तीसगढ़ के ग्रामीण बुनकरों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थागत खरीदारों (B2B एवं रिटेल) से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। कैटलाग में चांपा की विश्व प्रसिद्ध कोसा सिल्क, अलसी फैब्रिक तथा सरगुजा के बैगा सूती वस्त्रों से निर्मित आधुनिक आफिस वियर, इको-फ्रेंडली हैडलूम योगा मैट एवं होम-डेकोर श्रृंखला को प्रमुखता से शामिल किया गया है।


मंडप अवलोकलः ’ कोशल फैब’ एवं ’शिल्प कुंज’ पवेलियन में छत्तीसगढ़ की शिल्प कला एवं विकास मॉडल का अवलोकन करते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व माननीय उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन।

प्रदर्शनी निरीक्षणः छत्तीसगढ़ मंडप में प्रदर्शित नवाचारों एवं हस्तशिल्प कृतियों की विस्तृत जानकारी लेते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्री लखन लाल देवांगन।
स्वदेशी शिल्प की सराहनाः सुकमा-बस्तर की महिला कारीगरों द्धारा तैयार किए गए इको-फ्रेंडली हैंडलूम प्लश टायज की निहारते माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व मंत्री लखन लाल देवांगन।
आत्मीय संवादः ’शिल्प कुंज’ स्टाल पर सुकमा एवं बस्तर की जनजातीय महिला शिल्पकारों से उनके कोशल एवं उत्पादों के संबंध में चर्चा करते मुख्यमंत्री एवं मंत्री ।

’शिल्प-कुंज’ और सुकमा-बस्तर की महिला शिल्पकारों से आत्मीय संवाद
मंडप भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री ने ’शिल्प कुंज’ और ’कोशल फैब’ स्टॉल का गहन अवलोकन किया। मुख्यमंत्री जी ने सुकमा एवं बस्तर क्षेत्र की जनजातीय एवं आत्मनिर्भर महिला शिल्पकारों से आत्मीय संवाद किया तथा उनके द्वारा हस्तनिर्मित प्लश टॉयज (Soft Toys) बेलमेटल, टेराकोटा एवं बांस शिल्प की बारीकियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आधुनिक डिजाइन, ब्रांडिंग और राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

प्रदर्शनी एवं ’कोशल फैब’ कैटलॉग की प्रमुख विशेषताएंः
• कोशल फैब आफिस वियर एवं परिधानः प्राकृतिक रेशों, कोसा-अलसी एवं शुद्ध सूती हैंडलूम से निर्मित आधुनिक जैकेट्स, कुर्तियां और स्ट्राइप्ड फार्मल शर्ट्स।
• हैंडलूम योगा मैट एवं लाइफस्टाइल रेंजः पारंपरिक बार्डर और शुद्ध सूती बुनाई से बने टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल योगा मैट।
• क्यूआर-कोड (QR Code) डिजिटल स्टोरीटेलिंगः स्टॉल और प्रत्येक उत्पाद पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर ग्राहक सीधे उस उत्पाद को बनाने वाले कारीगर और छत्तीसगढ़ की बुनकर विरासत की कहानी जान सकते हैं।
शिल्प कुंज पवेलियनः ’शिल्प कुंज’ स्टॉल पर सुकमा-बस्तर की महिला शिल्कारों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।
कोशल फैब डिस्पले रेंजः प्रदर्शनी स्टॉल पर सजे कोसा-अलसी जैकेट्स, आधुनिक आफिस वियर, हैंडलूम बैग्स, एवं क्युआर-कोड डिजिटल स्टोरीटेलिंग वॉल ।
आधुनिक हैंडलूम परिधानः ’कोशल फैब’ द्वारा निर्मित शुद्ध सूती व पारंपरिक बुनाई के आकर्षक स्ट्राईप्ड एवं चेकर्ड शर्ट्स कुर्ते।
हैंडलूम योगा मैटः ’कोशल फैब’ द्वारा निर्मित शुद्ध सूती एवं पारंपरिक बॉर्डर युक्त इको- फ्रेंडली प्रीमियम योगा मैट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button