
रायपुर। दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल से ट्रेन संख्या 08861/08862 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–शालीमार– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 03-03 फेरे लगाएगी।
• ट्रेन संख्या 08861 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–शालीमार पूजा स्पेशल नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से दिनांक 15.10.2026 से 29.10.2026 तक प्रत्येक (गुरुवार) को चलेगी।
• ट्रेन संख्या 08862 शालीमार– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पूजा स्पेशल शालीमार से दिनांक 16.10.2026 से 30.10.2026 तक प्रत्येक (शुक्रवार) को चलेगी।
*विवरण इस प्रकार है :-*
गाड़ी संख्या 08861 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – शालीमार) दिनांक – 15, 22 एवं 29 अक्टूबर 2026 (प्रत्येक गुरुवार) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 17:10 बजे रवाना होकर गोंदिया आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:10 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 20:08 बजे प्रस्थान 20:10 बजे, राजनांदगांव आगमन 20:35 बजे प्रस्थान 20:37 बजे, दुर्ग आगमन 21:40 बजे प्रस्थान 21:45 बजे, रायपुर आगमन 22:25 बजे प्रस्थान 22:30 बजे, भाटापारा आगमन 23:20 बजे प्रस्थान 23:22 बजे, बिलासपुर आगमन 00:35 बजे प्रस्थान 00:45 बजे, चांपा आगमन 01:35 बजे प्रस्थान 01:37 बजे, रायगढ़ आगमन 02:32 बजे प्रस्थान 02:34 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 04:05 बजे प्रस्थान 04:10 बजे, राउरकेला आगमन 05:40 बजे प्रस्थान 05:50 बजे, चक्रधरपुर आगमन 07:38 बजे प्रस्थान 07:40 बजे, टाटानगर जंक्शन आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:10 बजे, खड्गपुर आगमन 11:15 बजे प्रस्थान 11:20 बजे, संतरागाछी जंक्शन आगमन 13:00 बजे प्रस्थान 13:02 बजे एवं शालीमार 14:00 बजे पहुंचेगी ।
इसी प्रकार विपरीत दिशा से गाड़ी संख्या 08862 (शालीमार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) दिनांक – 16, 23 एवं 30 अक्टूबर 2026 प्रत्येक (शुक्रवार) को शालीमार स्टेशन से 18:00 बजे रवाना होकर संतरागाछी जंक्शन आगमन 18:18 बजे प्रस्थान 18:20 बजे, खड्गपुर आगमन 20:05 बजे प्रस्थान 20:10 बजे, टाटानगर जंक्शन आगमन 21:55 बजे प्रस्थान 22:00 बजे, चक्रधरपुर आगमन 22:53 बजे प्रस्थान 22:55 बजे, राउरकेला आगमन 00:30 बजे प्रस्थान 00:40 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:30 बजे, रायगढ़ आगमन 03:51 बजे प्रस्थान 03:53 बजे, चांपा आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:17 बजे, बिलासपुर आगमन 07:25 बजे प्रस्थान 07:35 बजे, भाटापारा आगमन 08:14 बजे प्रस्थान 08:16 बजे, रायपुर आगमन 09:20 बजे प्रस्थान 09:25 बजे, दुर्ग आगमन 11:10 बजे प्रस्थान 11:15 बजे, राजनांदगांव आगमन 11:36 बजे प्रस्थान 11:38 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 12:04 बजे प्रस्थान 12:06 बजे, गोंदिया आगमन 13:15 बजे प्रस्थान 13:25 बजे एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी 15:35 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना –
दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड – 2, सामान्य – 4, शयनयान – 10, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 3, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 1 सहित कुल 20 कोच होगी।
यात्रियों से आग्रह है कि उक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए एनटीईएस/रेलवन ऐप पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |





