Featureछत्तीसगढ़

बीजेपी की नई टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की कमान

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी बहुप्रतीक्षित नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं दीपक महस्के को पार्टी के सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।

रूप कुमारी चौधरी की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश भाजपा में भी उत्साह का माहौल है। वहीं दीपक महस्के को सोशल मीडिया की राष्ट्रीय जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी के डिजिटल प्रचार और सोशल मीडिया रणनीति में छत्तीसगढ़ की भागीदारी और मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button