
रायपुर। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तथा गजेन्द्र यादव, ग्रामोद्योग मंत्री के मार्गदर्शन पर ग्रामोद्योग विभाग के सचिव एवं प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा (आई.ए.एस.) के द्वारा प्रदेश के बुनकरों के नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित करने हेतु प्रदेश के सभी जिला हाथकरघा अधिकारियों एवं प्राथमिक बुनकर समितियों के अध्यक्ष एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है। सचिव ग्रामोद्योग विभाग के द्वारा विभिन्न जिलों के बुनकर समितियों का सतत् भ्रमणध्निरीक्षण करने पर बुनकर समितियों के कार्यशाला में एक साथ हाथकरघा पर वस्त्र उत्पादन करने से करघों की आवाज से बुनकरों के सुनने की क्षमता तथा निरंतर वस्त्र उत्पादन करने से बुनकरों के आंखों की रोशनी प्रभावित होने की जानकारी दिया गया। राजेश सिंह राणा सचिव ग्रामोद्योग के द्वारा बुनकरों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखाते हुए एवं मानवीयता का परिचय देते हुए तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगवाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

ग्राम-रेवाडीह, जिला राजनांदगांव में साईट सेवर्स इंडिया एवं शासकीय जिला चिकित्सालय के सहयोग से विशेषज्ञ डाॅक्टरों के द्वारा 264 बुनकरों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें से 127 बुनकरों को निःशुल्क पाॅवर चश्मा का वितरण किया गया तथा 11 बुनकरों के आंखो में मोतियाबिंद चिन्हांकित किया गया, जिसे डाॅक्टरों के सलाह अनुसार निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन कराने हेतु सलाह दिया गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार एवं ग्रामोद्योग मंत्री के मार्गदर्शन पर ग्रामोद्योग सचिव राजेश सिंह राणा के द्वारा प्रदेश के प्राथमिक बुनकर सहकारी समितियों के माध्यम से वस्त्र उत्पादन में संलग्न बुनकरों का विशेष स्वास्थ्य कैम्प लगाकर निःशुल्क चश्मा वितरण तथा बुनकर सदस्यों को ध्वनि प्रदुण से सुरक्षा हेतु निःशुल्क ईयर प्लग, ईयर फोनध्नेक बेंड प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया है। ताकि प्रदेश के जरूरतमंद बुनकरों को इसका सीधा लाभ मिल सके।




